{"_id":"6adce9e247bb711642071b4a","slug":"video-in-ghazipur-the-dm-stated-that-there-should-be-no-negligence-in-the-resolution-of-complaints-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में डीएम बोले- शिकायतों के निस्तारण में न बरती जाए लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में डीएम बोले- शिकायतों के निस्तारण में न बरती जाए लापरवाही
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
Link Copied
शहर कोतवाली में डीएम अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।