{"_id":"6aa3ddc68d096e68ae0f9a10","slug":"video-farmers-submitted-memorandum-to-sdm-in-protest-against-reduction-in-compensation-rates-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की दर कम होने पर विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की दर कम होने पर विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
यूपीडा द्वारा प्रस्तावित विन्ध्य पूर्वांचल-स्पर एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि के तय प्रतिफल को लेकर काश्तकारों में रोष देखने को मिल रहा है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम निधि को शिकायती पत्रक सौंपकर सर्किल रेट और वास्तविक बाजार भाव के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।
किसान जितेंद्र पाल‚ भरत सिंह‚ अनुज सिंह ने बताया कि सरकार की इस परियोजना के निर्माण के लिए उनके कई मौजों के उपजाऊ खेत जद में आ रहा हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा तय की गई दर काफी बेहद कम हैं। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मूल्यांकन सूची में भूमि का सही मूल्य नहीं आंका गया है, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग किया कि ग्रामीण क्षेत्र के नियमानुसार बाजार मूल्य व सर्किल रेट का पुनर्मूल्यांकन करते हुए चार गुना तक उचित प्रतिफल निर्धारित किया जाए और उसके बाद ही बैनामा निष्पादित हो। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पांचरतन बिन्द, राजदेव सिंह, विक्रमा सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमित सिंह, वंशरायन, रामानुज सिंह, प्रकाश सिंह और राधाकृष्ण सिंह सहित कई प्रभावित किसान मौजूद रहे। एसडीएम निधि ने काश्तकारों की मांगों को उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।