{"_id":"69625701ee0358327d0ed59e","slug":"video-protest-march-was-held-against-bangladesh-killings-and-atrocities-committed-against-hindus-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और अत्याचार के विरोध में निकाली आक्रोश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और अत्याचार के विरोध में निकाली आक्रोश यात्रा
फिरोजाबाद के टूंडला में बांग्लादेश में हिंदुओं की निरंतर हो रहीं हत्याएं व अत्याचार के विरोध में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश यात्रा निकाली। यात्रा गांव सलेमपुर से प्रारंभ हुई, जो कई गांवों से होती हुई तहसील पहुंची। यहां बांग्लादेश का पुतला जलाते हुए प्रधानमंत्री के नाम सीओ व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आक्रोश यात्रा हिंदूवादी संगठनों के नेता नितिन चौहान और संजय प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में दोपहर 12:30 बजे गांव सलेमपुर से शुरू हुई। जो गांव एटा, नगला अजब, देवखेड़ा, सिकरारी होते हुए टूंडला एटा रोड पर तहसील चौराहे पहुंची। यात्रा में शामिल हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व अन्य लोग बांग्लादेश के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। तहसील चौराहे पहुंचकर यात्रा में शामिल लोगों ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इसके उपरांत वे तहसील पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार व तहसीलदार राखी शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंशुमन ठाकर, मोहित चौहान, महेंद्र बघेल, प्रिंस जादौन, सिद्धार्थ सिंह, राजीव मल्होत्रा, भवानी सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।