Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lineman's assistant suffers burns from electric shock while working on power line

Firozabad News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से लाइनमैन सहायक झुलसा

Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lineman's assistant suffers burns from electric shock while working on power line
 अस्पताल में उपचार के लिए लाया सहायक लाइनमैन। संवाद - फोटो : अस्पताल में उपचार के लिए लाया सहायक लाइनमैन। संवाद
पचोखरा। थाना नारखी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी रोहित पुत्र महेश रजावली विद्युत फीडर पर लाइनमैन के सहायक के रूप में कार्यरत है। रविवार को वह संतोषी माता मंदिर के पास एक ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर की लाइन ठीक कर रहा था। काम के दौरान बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ गया और रोहित उसकी चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ हीरालाल का कहना है किघटनास्थल पर एक बिजली लाइन के ऊपर से दूसरी लाइन गुजर रही है। दूसरी लाइन से आए हवाई करंट की वजह से कर्मचारी झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed