{"_id":"698df30288bd85a50102d5b3","slug":"video-delhi-triple-murder-case-accused-kamruddin-brought-to-firozabad-by-police-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरोपी कमरुद्दीन को फिरोजाबाद लाई पुलिस, घर से मिला ये सामान; दिल्ली में तीन लोगों की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरोपी कमरुद्दीन को फिरोजाबाद लाई पुलिस, घर से मिला ये सामान; दिल्ली में तीन लोगों की हुई थी हत्या
दिल्ली के पीरगढ़ी के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम फिरोजाबाद आई। पुलिस टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड, अजमेरी गेट स्थित उसके आवास पर पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले ही आरोपी के पांच बेटे, जो इस घर में रहते हैं। वह मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस उस समय दंग रह गई, जब घर के एक कमरे में भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से जुड़ी सामग्री मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमरुद्दीन पिछले 20 वर्षों से तंत्र विद्या का खेल कर रहा था। वह लोगों की लाइलाज बीमारियों को ठीक करने का झांसा देता था। वह बिना किसी चीर-फाड़ या ऑपरेशन के, सिर्फ शरीर पर सफेद कपड़ा डालकर पथरी निकालने का जादुई दावा करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि कमरुद्दीन ने काफी समय तक चंद्रवार गेट स्थित एक दरगाह में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। वहां वह बच्चों की नजर उतारने और झाड़ा लगाने का काम करता था, जिससे उसने आसपास के क्षेत्र में अपनी पैठ बना ली थी। आरोपी की आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की जांच में पुलिस को आकाशवाणी रोड पर ही बिस्मिल्ला नाम से एक पुश्तैनी मैरिज होम मिला है। इसे वर्तमान में उसके बच्चे किराए पर उठाते हैं। कमरुद्दीन के पांच बेटे शमीद्दीन, मैनुद्दीन, अमुरद्दीन, चमन और आरिफ नाम के पांच बेटे हैं। यह मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस को पड़ोसियों से जानकारी मिली है कि उसने एक से अधिक शादियां की हैं, हालांकि पुलिस को अभी उसकी पत्नियों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दिल्ली पुलिस घर से मिली संदिग्ध सामग्री को जब्त कर और आरोपी को वापस अपने साथ दिल्ली ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।