फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encroachments removed from service road; 80 e-rickshaws challaned.

Firozabad News: सर्विस रोड से हटाया अतिक्रमण, 80 ई-रिक्शा के चालान

Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from service road; 80 e-rickshaws challaned.
फोटो1811 सितंबर को प्रका​शित खबर की पीडीएफ।
फिरोजाबाद। शहर की प्रमुख सड़कों और सर्विस रोड पर जाम का सबब बने अतिक्रमण और वेंडिंग जोन न होने की समस्या पर अमर उजाला की ओर से बतौर अभियान प्रकाशित की गई खबरों का असर हुआ है। सोमवार को नगर निगम प्रशासन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर से लेकर जाटवपुरी चौराहा तक दोनों ओर सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े कबाड़ वाहनों और डंप सामान को हटवाकर सड़क को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया गया। निगम के प्रवर्तन दल और संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने कबाड़ दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने सुबह से ही जैन मंदिर तिराहा और क्लब चौराहा पर अभियान चलाया। जैन मंदिर पर आड़े-तिरछे खड़े होकर जाम लगाने वाले लगभग 80 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन



शहर को जाममुक्त बनाने के लिए बना 5 सूत्री मास्टर प्लान
रूट निर्धारण और स्टीकर व्यवस्था: अब ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। नंबरिंग के हिसाब से उन पर रूट के स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं।
अस्थायी पार्किंग व्यवस्था: नए बने उपरिगामी पुल के नीचे बनी अस्थाई पार्किंग में टूंडला की ओर से आने वाले ऑटो और प्राइवेट सवारी वाहन खड़े कराए जाएंगे।
नया वेंडिंग जोन: पुराने हाईवे पुल के नीचे वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है ताकि ठेले-खोमचे वालों को एक जगह व्यवस्थित किया जा सके।
बाजारों में ई-रिक्शा पर नो-एंट्री: शास्त्री मार्केट और शहर के अन्य मुख्य व व्यस्त बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर चलेगा अभियान: मुख्य बाजारों व चौराहों के फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए खाली कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा।



मुख्य बाजारों और चौराहों के फुटपाथों को खाली कराया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। सुगम यातायात के लिए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जाएगी।

- निहाल चंद, सहायक नगर आयुक्त
-----
ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। नंबर के हिसाब से ही उन्हें निर्धारित रूट पर चलने की अनुमति होगी। रूट का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत सीज किया जाएगा।
- महेश सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed