{"_id":"69d513bd44300d0576058be1","slug":"video-fatehpur-mlas-argue-during-road-foundation-ceremony-tension-at-event-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: भूमि पूजन में दो विधायकों में कहासुनी, खागा-हुसैनगंज मार्ग कार्यक्रम में गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: भूमि पूजन में दो विधायकों में कहासुनी, खागा-हुसैनगंज मार्ग कार्यक्रम में गरमाया माहौल
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में खागा-नौबस्ता मार्ग के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब दो विधायकों के बीच कहासुनी हो गई। यह सड़क खागा और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ती है, जिससे दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंगलवार को बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित भूमि पूजन के दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान पहले से ही पूजन में शामिल थीं। इसी बीच हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आचार्य द्वारा केवल खागा विधायक से पूजन कराने पर हुसैनगंज विधायक के समर्थकों ने आपत्ति जताई, जिससे माहौल गरमा गया। दोनों विधायकों के बीच पूजन में बैठने और नेतृत्व को लेकर कहासुनी होने लगी। हालांकि स्थानीय लोगों और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। बाद में ऊषा मौर्या भी पूजन में शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए इसे अपना अपमान बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।