{"_id":"695bccd93ab3ac1308069540","slug":"video-fatehpur-five-vehicle-thieves-arrested-with-two-stolen-tractors-and-a-trolley-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्राॅली के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्राॅली के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्राॅली के साथ पांच वाहन चोरों को पुलिस ने सोमवार की भोर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो इंटर व एक बीएससी का छात्र और एक ट्रैक्टर खरीदार भी शामिल है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। आरोपी शौक पूरे करने के लिए वाहनों की चोरी करते थे।
थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा सरायं शहीद से 29 दिसंबर की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी हो गया था। इसके पहले खागा काेतवाली क्षेत्र के उम्मेदपुर टेनी गांव से 22 दिसंबर को ट्रैक्टर चोरी हुआ था। खुलासे में इंटेलिजेंस और एसओजी लगी हुई थी। पुलिस लाइन में एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने चोरियों का खुलासा करते हुए बताया कि थरियांव थानाक्षेत्र के हसवा कब्रिस्तान के पास से खागा कोतवाली के बरकतपुर निवासी आयु सिंह उर्फ अमित, अजनई निवासी विकास यादव, असोथर थाने के गेंडुरी निवासी प्रदुम श्रीवास्तव और शहर के लोधीगंज निवासी शिवम पंडा को गिरफ्तार किया गया।
शिवम पंडा मूलरूप से बांदा जिला के कमासिन का निवासी है। ट्रैक्टर खरीदार राधानगर थाने के घनसूलपुर निवासी गोविंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। शहर के मुराइनटोला निवासी अनुज उर्फ गौरव सोनी और खागा का शैलेंद्र उर्फ शैलू यादव फरार हैं। एएसपी ने बताया कि चोरी के मास्टरमाइंड आयु सिंह और विकास यादव हैं। यह लोग कार से रात में घूमते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।