{"_id":"6b078f697bda43d7a003b4fa","slug":"rohtak-gang-war-at-milan-dhaba-on-delhi-road-four-dead-in-indiscriminate-firing-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में अंधाधुंध फायरिंग: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, 50 से ज्यादा राउंड फायर; चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में अंधाधुंध फायरिंग: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, 50 से ज्यादा राउंड फायर; चार की मौत
Thu, 26 Nov 2026 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:16 AM IST
सार
रोहतक में गैंगवार में चार युवकों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दो गाड़ियों में आए हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के छह-सात हथियारबंद बदमाशों ने 50 राउंड से अधिक फायरिंग की। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिलन ढाबा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गुंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ गैंग के बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे सन्नी गैंग के तीन युवकों डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी के शक में ढाबे पर खाना खाने आए बेरी निवासी हिमांशु को भी दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। आईएमटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
डीघल निवासी मन्नु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू (27) गांव के युवक विनित, हर्ष उर्फ राजू के साथ रिटौली निवासी सन्नी के साथ रहता था। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। अंकित जहां जेल में है जबकि उसका छोटा भाई सन्नी जमानत पर बाहर है। बुधवार रात करीब एक बजे रिंकू, विनित व हर्ष अपने साथियों के साथ खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
दो गाड़ियों में सवार होकर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के छह-सात बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और रिंकू, विनित व हर्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों के शव होटल के अंदर फर्श पर खून से लथपथ मिले। साथ ही बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया। उसका किसी गैंग से संबंध नहीं था। वह तो खाना खाने ढाबे पर आया हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है।
विज्ञापन
