{"_id":"694ac880278d714274075039","slug":"video-etawah-thieves-looted-goods-from-the-temple-in-nagla-munj-taking-seven-thousand-rupees-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: नग्ला मूंज के मंदिर से चोरों ने सामान समेटा, अलमारी से सात हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: नग्ला मूंज के मंदिर से चोरों ने सामान समेटा, अलमारी से सात हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी ले गए
नग्ला मूंज के बाला जी मंदिर से सोमवार रात चोरों ने अलमारी में रखे सात हजार रुपये, इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव में बाला जी मंदिर का मंदिर स्थापित है। मंदिर के पुजारी महेश शुक्ला ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार रात को आरती करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह मंदिर आए तो मंदिर परिसर में अंधेरा था। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो परिसर में रखीं बैटरी और इन्वर्टर गायब था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे लगभग सात हजार रुपये गायब थे। गांव में घटना की जानकारी से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुजारी महेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। मंदिर में चोरी होने से लोगों में नाराजगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।