फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Distressed by threats regarding the Dowry Act, a young man ended his life by jumping in front of a train.

Etawah News: दहेज एक्ट की धमकी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 08 Sep 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Distressed by threats regarding the Dowry Act, a young man ended his life by jumping in front of a train.
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव दो हिस्सों में बंट गया। युवक के भाई ने पत्नी व ससुरालियों पर दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुंदरपुर मोड़ बॉम्बे कॉलोनी निवासी मंजीत जाटव उर्फ मोनू (33) अंबाला की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार को वह दिल्ली से नेताजी एक्सप्रेस से इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन से घर जाने के बजाय वह गांधी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आरपीएफ, जीआरपी और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेब से मिले पहचान पत्र और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। बड़े भाई शिक्षक दिलीप कुमार और ममेरे भाई अजीत सिंह ने शव की पहचान की। दिलीप कुमार ने भाई की मौत के लिए पत्नी ज्योति और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

मोनू की शादी इसी वर्ष अप्रैल में भरथना के कटहरा निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करीब एक माह पहले विवाद के बाद ज्योति मायके चली गई थी। आरोप है कि ज्योति किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था। पत्नी के मायके जाने के बाद से मोनू मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके ससुराल वाले अंबाला पहुंचे थे और उसे दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद मोनू और अधिक तनाव में आ गया था। इसी विवाद को लेकर एक पंचायत भी होनी थी, जिसमें शामिल होने वह इटावा लौट रहा था। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed