फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Additional Director (Health) to verify Deputy CMO's assets and academic records.

Etawah News: एडी स्वास्थ्य करेंगे डिप्टी सीएमओ की संपत्ति व शैक्षणिक अभिलेखों की जांच

Wed, 09 Sep 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Additional Director (Health) to verify Deputy CMO's assets and academic records.
इटावा। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप मुख्य सचिव के आदेश पर कानपुर मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव की परिसंपत्ति व शैक्षणिक अभिलेखों की जांच करेंगे। एडी स्वास्थ्य को जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की जा रही है।
विज्ञापन

ऊसराहार निवासी नवीन कठेरिया ने एक माह पहले जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनिवास यादव को 10 जून को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। उन पर 55 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था। श्रीनिवास यादव करीब 70 दिनों तक कानपुर नगर जेल में बंद रहे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निलंबित नहीं किया। नवीन कठेरिया ने बताया कि श्रीनिवास यादव ने 2006 में शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। उन पर वैध आय से अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शिकायत में शैक्षणिक अभिलेखों और एमबीएस की डिग्री समेत नौ बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया था। उनके आदेश पर उप मुख्य सचिव अरविंद सिंह ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण और कानपुर मंडल के एडी स्वास्थ्य को आठ सितंबर को पत्र लिखा। पत्र में एडी स्वास्थ्य को डिप्टी सीएमओ की परिसंपत्ति और शैक्षणिक अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed