{"_id":"6a7359a4c441d4fc6f038a6e","slug":"video-woman-body-found-hanging-in-room-at-home-in-etah-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया; परिवार में मचा कोहराम
एटा के जलेसर के मोहल्ला सादात में बुधवार को वंदना (30) पत्नी संतोष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ जमा हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मां की मौत पर मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष पिछले कई महीनों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर संतोष की पत्नी वंदना, तीन बच्चे अमी, कार्तिक और हर्ष और मां मोहरश्री यहां रहते हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। सास मोहरश्री भी घर के बाहर थीं। जब सभी घर पर लौटकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। भीतर साड़ी से बने फंदे पर वंदना का शव लटका हुआ था। उसका आधा शरीर चारपाई पर टिका था। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।