{"_id":"696e45136006b214bf0a9287","slug":"video-thieves-broke-into-locked-house-and-stole-valuables-in-aliganj-in-etah-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरों ने दो बंद मकान को खंगाल लाखों रुपये के आभूषण किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरों ने दो बंद मकान को खंगाल लाखों रुपये के आभूषण किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
एटा के अलीगंज कस्बे के किला रोड में मोहल्ला लुहारी दरवाजा के दो बंद मकानों को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने पर तीन चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा के गुरविंद सिंह ने बताया वह मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के निवासी हैं। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। आभूषण बनवाकर पहले से घर पर रख लिए थे। शादी के सिलसिले में रविवार को वह परिवार संग गांव गए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता लगा है कि रविवार की रात करीब 1.37 बजे तीन लोग मकान का ताला तोड़कर घुस आए और अलमारी, बेड, बक्से आदि में रखे सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषण की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी विकास के मकान को निशाना बनाया जो जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर का निवासी है। यहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पड़ोसियों ने देखा तो फोन कर जानकारी दी। इसके बाद कस्बे में आए और दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी हैं। पुलिस उपाधीक्षक नितीश गर्ग ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।