{"_id":"6aed968f3d13d219fe0615fb","slug":"video-smugglers-heading-to-mathura-with-heroin-worth-60-lakh-intercepted-by-police-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 60 लाख की हेरोइन लेकर मथुरा जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 60 लाख की हेरोइन लेकर मथुरा जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेरा
एटा। कासगंज से मथुरा जा रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने घेर लिया। तलाशी में 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, गाड़ी सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गए।
पांच नवंबर की रात करीब आठ बजे एएनटीएफ आगरा यूनिट को सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग हेरोइन लेकर कासगंज से मथुरा जा रहे हैं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में जिलेभर में चेकिंग शुरू कराई गई। सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और बीट पुलिसकर्मियों को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए चालक ने कई बार रास्ता बदला। पहले एटा से अवागढ़ की ओर गया, फिर वापस लौटकर मलावन की तरफ मुड़ गया। टोल प्लाजा पर चेकिंग देखकर वहां से भी वापस आ गया और कच्चे रास्ते से अंगदपुर गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान सकीट पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख गाड़ी में सवार अलीम और सोहेल निवासी बद्री नगर, मथुरा अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले।
गाड़ी की तलाशी लेने पर 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। अलीम, सोहेल और गाड़ी मालिक को वांछित किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।