Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Uncle and Aunt Arrested for Killing 3-Year-Old Niece Over Property Dispute in Etah

यूपी: मामी ने मारकर संदूक में छिपाई लाश, दो दिन बाद मामा ने ठिकाने लगाया; इसलिए किया तीन साल की मासूम का कत्ल

Sun, 08 Nov 2026 05:34 PM IST
Sharukh Khan संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 05:34 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में तीन साल की मासूम की हत्या सगे मामा-मामी ने की थी। हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्लॉट खरीदने की रंजिश में मासूम की हत्या की साजिश रची गई। गला दबाकर मारने के बाद मासूम का शव संदूक में छिपा दिया गया था। दो दिन बाद लाश को ठिकाने लगाया गया था।

विज्ञापन
UP: Uncle and Aunt Arrested for Killing 3-Year-Old Niece Over Property Dispute in Etah
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन साल की राधिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सगे मामा दीपक और मामी पूजा को गिरफ्तार किया है। प्लॉट खरीदने के विवाद में दोनों ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया था।
विज्ञापन


एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को मलावन थाने में सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। 
विज्ञापन


घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बच्ची के पिता ने कर ली थी दूसरी शादी

एएसपी के अनुसार, दीपक की बहन सोनी की शादी वर्ष 2020 में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगसौली निवासी संजय से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटी को जन्म देने के दौरान सोनी की मृत्यु हो गई थी। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची के नाना-नानी उसे अपने घर नगला भूपाल ले आए थे। दिसंबर 2024 में बच्ची के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, सोनी के करीब आठ तोले सोने और चांदी के जेवर नाना-नानी ने राधिका की शादी के लिए सुरक्षित रखे थे। अब वे दिवाली पर बच्ची के नाम एटा में प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। दीपक और उसकी पत्नी पूजा इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश में दोनों ने मासूम की हत्या की साजिश रची।

एएसपी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पूजा ने दीपक को जवाहर तापीय परियोजना प्लांट पर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक की बोरी में रखकर संदूक में बंद कर दिया और कमरे पर ताला लगा दिया।

दो दिन बाद संदूक खोलने पर शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद दोनों ने शव को शहतूत के पेड़ के नीचे फेंक दिया और बोरी को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक की बोरी और तौलिया बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम, गौरव चौहान, राजीव पंवार, आरक्षी कार्तिक शर्मा, सोनू और महिला आरक्षी बबीता की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed