{"_id":"6abb8730df495990a60673c7","slug":"video-smoking-habit-taking-a-toll-breathing-problems-and-asthma-complaints-rise-among-youngsters-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शौकिया धूम्रपान पड़ रहा भारी, 40 की उम्र से पहले फूलने लगी सांस; दमा के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शौकिया धूम्रपान पड़ रहा भारी, 40 की उम्र से पहले फूलने लगी सांस; दमा के मरीज बढ़े
एटा। मौसम में बदलाव के साथ श्वसन संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट डिसीज एंड ट्यूबरक्लोसिस (टीबीसीडी) विभाग में डॉ. अंजलि ने बताया कि इन दिनों रोजाना करीब 150 मरीज सांस फूलने, दमा, क्षय रोग समेत अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं का उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या भी काफी है। 40 वर्ष तक की उम्र के मरीज सांस फूलने और दमा जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
आजकल युवा लोग शौक में सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला आदि का सेवन कर रहे हैं जिससे श्वसन तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लगातार धूम्रपान करने वालों में थोड़ी दूरी चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने की समस्या सामने आ रही है। पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।