फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of a young man found in a roadside drain along the highway.

Etah News: हाईवे किनारे नाले में मिला युवक का शव

Wed, 30 Sep 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a roadside drain along the highway.
एटा/सकीट। एनएच-34 के किनारे मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर चौराहे के पास मंगलवार सुबह नाले में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जता रही है। वहीं शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पर भी पुलिस जांच कर रही है। मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर चौराहे से आगे टोल प्लाजा की ओर स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने नाले में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली तो कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया है। थाना मलावन प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed