Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Road transport system thrown off track by the post-Bhai Dooj rush; passengers left waiting for hours for buses.
{"_id":"6af5cc0d5414f31c75077ca5","slug":"video-road-transport-system-thrown-off-track-by-the-post-bhai-dooj-rush-passengers-left-waiting-for-hours-for-buses-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई दूज के बाद लौटती भीड़ से रोडवेज व्यवस्था बेपटरी, बसों के लिए घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई दूज के बाद लौटती भीड़ से रोडवेज व्यवस्था बेपटरी, बसों के लिए घंटों इंतजार
भाई दूज के बाद बृहस्पतिवार को घरों से वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी तो रोडवेज की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दिल्ली और आगरा जाने के लिए यात्रियों को एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। डिपो प्रशासन के पर्याप्त बसें और अतिरिक्त फेरे संचालित करने के दावे बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के आगे खोखले साबित हुए। सुबह से ही बस अड्डे पर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर होते-होते दिल्ली, आगरा और शिकोहाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ गई। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी मचती रही। शिकोहाबाद जाने वाली बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। कई यात्री बसों की कमी के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होते रहे। बस स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि सभी मार्गों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त बसें लगाकर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने पर निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, यात्रियों का कहना था कि त्योहार के बाद लौटने वाली भीड़ के अनुरूप बसों की व्यवस्था नहीं की गई। इससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और समय से गंतव्य तक पहुंचने की चिंता सताती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।