{"_id":"6af57a56d71c61b7b908ea52","slug":"video-dharamshala-manu-bala-organic-farming-women-entrepreneur-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: चार कनाल जमीन पर जैविक खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनु बाला, हर महीने कमा रहीं 20 से 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: चार कनाल जमीन पर जैविक खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनु बाला, हर महीने कमा रहीं 20 से 70 हजार रुपये
खेती को केवल पुरुषों का काम समझने वाली सोच को पीछे छोड़ते हुए कांगड़ा जिले के पठियार निवासी 38 वर्षीय मनु बाला आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। महज चार कनाल जमीन पर जैविक खेती करके वह हर महीने 20 हजार से 70 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने खेती को परिवार की आमदनी का बेहतर साधन बना दिया है।
मनु बाला ने करीब तीन साल पहले अपने ससुर जगदीप चंद के सहयोग से जैविक खेती की शुरुआत की थी। शुरुआत में यह एक छोटा-सा प्रयास था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे व्यवस्थित काम का रूप दे दिया। आज वह खेतों में फूलों और मौसमी सब्जियों की खेती करने के साथ ग्रीनहाउस में विभिन्न किस्मों के पौधों की नर्सरी भी तैयार कर रही हैं।
मनु बाला की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में उन्होंने गोभी के करीब चार हजार पौधे बेचकर लगभग 40 हजार रुपये की कमाई की है। जैविक तरीके से तैयार पौधों और कृषि उत्पादों की मांग से उनका काम लगातार आगे बढ़ रहा है।
वह खेत में उगाई गई सब्जियों और मसालों से अपने परिवार की जरूरतें भी पूरी कर रही हैं। इससे परिवार को घरेलू उपयोग के लिए ताजा उत्पाद मिल रहे हैं और खेती से अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है।
मनु बाला की मेहनत और अनुभव को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें कृषि सखी की जिम्मेदारी सौंपी है। अब वह कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य महिलाओं को जैविक खेती के तरीके और बारीकियां सिखा रही हैं।
उनका मानना है कि महिलाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ अपने हुनर को पहचानने, अवसर तलाशने और शुरुआत करने की है। मनु बाला की यह पहल दिखाती है कि सीमित जमीन और मेहनत के दम पर भी खेती को रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।