{"_id":"6af603aa3fc605fe3500d11e","slug":"instructions-issued-for-action-against-dho-for-absence-from-meeting-etah-news-c-25-1-agr1015-1210886-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैठक में अनुपस्थित डीएचओ पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैठक में अनुपस्थित डीएचओ पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुपस्थित प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न बरतें, बल्कि शिकायतकर्ता से स्वयं संपर्क कर समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। असंतुष्ट फीडबैक पर विशेष ध्यान देते हुए निस्तारण की जानकारी भी साझा करें। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी विभाग समय से डाटा फीडिंग करें। जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी उन्होंने जताई। छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न योजनाओं में सुधार के निर्देश दिए। संवाद