{"_id":"6aba7a6898fb68ab040a41e6","slug":"video-house-collapses-in-sakit-in-etah-family-has-narrow-escape-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा के सकीट में गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा के सकीट में गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के थाना मलावन के गांव नगला भूपाल में बारिश और बंबा का पानी गांव में घुसने से जलभराव हो गया। इससे एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम नगला भूपाल निवासी संजय पुत्र प्यारेलाल का मकान सोमवार सुबह भरभराकर गिर गया। संजय जवाहर तापीय परियोजना प्लांट में मजदूरी का काम करते हैं। जिस समय मकान गिरा उस समय संजू काम पर जाने के लिए घर के बाहर खड़े थे। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर खड़े हुए थे। तभी अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुन ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कई दिनों से बारिश हो रही थी। गांव के पास से गुजर रहे बंबा में कटान होने से पानी गांव में घुस गया। लगातार जलभराव से दीवारें कमजोर हो गईं थीं। इससे एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।