{"_id":"6a92fb00baa0c2e3550e4bde","slug":"video-sp-is-a-party-of-dacoits-akhilesh-should-apologize-to-the-public-chief-minister-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा डकैतों की पार्टी, जनता से माफी मांगे अखिलेश: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा डकैतों की पार्टी, जनता से माफी मांगे अखिलेश: मुख्यमंत्री
सपा डकैतों की पार्टी, जनता से माफी मांगे अखिलेश: मुख्यमंत्री
देवरिया के मझौलीराज में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अखिलेश यादव ने जनता का पैसा अय्याशी पर खर्च किया था
लखनऊ में बन जनेश्वर मिश्र संस्थान में लगना था 200करोड़, लगाए 850 करोड़ फिर भी केंद्र रहा अधूरा
सपा एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है। यह डकैतों और गुंडों माफियाओं की पार्टी है। इन लोगों ने अपने आदर्श नेताओं को भी नहीं बख्शा। इस पार्टी का वही हाल होगा जो कभी जनता दल का हुआ था। अखिलेश यादव ने जनत का पैसा अपनी अय्याशी पर खर्च किया था, जिसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए
मुख्यमंत्री शनिवार को मझौलीराज में 305 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में बनने वाले जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर के निर्माण पर खर्च होना था 200 करोड़ और खर्च हुए 850 करोड़। इसके बाद भी वह संस्थान अधूरा है। इतना ही नहीं, बाद में लूट खसोट के लिए एक संस्था बनाई जिसमें अखिलेश, डिंपल, धर्मेंद्र समेत परिवार के अन्य लोग शामिल थे। वे चाहते थे कि इस सेंटर में जिम और क्लब बनाकर उससे भी पैसा कमाएं।
बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं। उनके ट्यूटर जितना समझाते हैं, उतना ही समझते हैं। हड़बड़ी में कुछ का कुछ बोल जाते हैं। पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेस में बोलना था पैसा देंगे और बोल दिये कि पैसा लेंगे। लूटना इनकी आदत है।
अखिलेश ने अपनी सरकार में जनता का पैसा अय्याशी पर खर्च किया था, उन्हें इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।