{"_id":"6aef5e0075f33409d00b09c1","slug":"video-diwali-amavasya-fair-holy-city-is-all-decked-up-hundreds-of-thousands-of-devotees-throng-ramghat-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली अमावस्या मेला: धर्मनगरी पूरी तरह सजी-धजी, रामघाट पर उमड़े लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली अमावस्या मेला: धर्मनगरी पूरी तरह सजी-धजी, रामघाट पर उमड़े लाखों श्रद्धालु
दीपावली अमावस्या मेला को लेकर धर्मनगरी चित्रकूट पूरी तरह सजी-धजी है। दूसरे जिले और राज्यों से श्रद्धालु पैदल, बस, ट्रेन के अलावा अपने निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं।
शनिवार शाम को लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर महा आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान पूरा रामघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई।
मेला क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे, प्रसाद की दुकानें और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अमावस्या के मुख्य पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तक करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु धर्म नगरी आ चुके हैं लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।