{"_id":"677d5fc1d88f61abfc08716d","slug":"family-members-accuse-police-of-not-disclosing-farmers-murder-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112265-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसान की हत्या का खुलासा न करने का परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसान की हत्या का खुलासा न करने का परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
चित्रकूट-सरधुवा। थाना सरधुवा क्षेत्र के ब्योहरा गांव में करीब 18 दिन पहले किसान की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने व आरोपियों काे बचाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। फिर एसपी कार्यालय में भी ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार को धरने पर बैठे ब्योहरा गांव निवासी गिरीश मिश्रा ने बताया कि उनके पिता अवधेश मिश्रा (50) की 20 दिसंबर की रात को नलकूप में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। सुबह नलकूप जाने पर चारपाई पर पड़े खून को देखकर आसपास खोजबीन की गई थी। कुछ देर बाद शव कुएं में होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब नाम बताने के बाद भी नामजद मुकदमा नहीं लिख रही है। पुत्र ने आरोपियों को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। इससे अब पूरा परिवार दहशत में है। डर है कि कहीं और किसी के साथ घटना न हो जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।