{"_id":"6ac3bdff8129deb8660dc497","slug":"video-villagers-visited-the-sadar-block-office-to-inquire-about-schemes-tricycles-were-distributed-to-beneficiaries-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की जानकारी लेने सदर ब्लॉक पहुंचे ग्रामीण, लाभार्थियों को बांटी ट्राई साइकिल;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की जानकारी लेने सदर ब्लॉक पहुंचे ग्रामीण, लाभार्थियों को बांटी ट्राई साइकिल;video
चंदौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी पहुंचे। परिसर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन और पात्रता की प्रक्रिया भी बताई गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जाना चाहिए। कोई पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।