{"_id":"6862a0fb7e5c6a522d0690c2","slug":"video-protest-against-lathicharge-on-the-family-of-the-deceased-in-chandauli-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मृतक के परिजनों पर लाठीचार्ज का विरोध, पीड़ित परिवार से बसपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की, हर संभव मदद कर दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में मृतक के परिजनों पर लाठीचार्ज का विरोध, पीड़ित परिवार से बसपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की, हर संभव मदद कर दिया आश्वासन
बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने मृतक भगत के पीड़ित परिवार से मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस पर मुलाकात की। इस दौरान मृतक के परिजनों पर किए गए लाठीचार्ज किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर पीड़ित परिवार पर कोई भूत प्रेरणा किया गया तो इसे बहुजन समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। वही सदर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह से तत्कालीन दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि मारपीट में गंभीर चोटे आई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उसकी कोई मदद नहीं की गई। प्रशासन की ओर से न दोषियों को पकड़ा गया और ना पीड़ित की मदद की गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अगर थोड़ी सी ही मदद कर दी होती तो आज उसकी जान नहीं जाती। इससे साफ जाहिर होता है कि शासन और प्रशासन दोनों दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही। सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए,ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि शासन और प्रशासन पीड़ित पक्ष का मदद करने के बजाय उनके ऊपर ही लाठी चार्ज किया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाएं कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।