{"_id":"6925c0736a9af37dba0fb11a","slug":"video-police-accused-of-making-false-disclosures-family-demands-cbi-investigation-by-mother-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप, परिजनों ने किया सीबीआई जांच की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप, परिजनों ने किया सीबीआई जांच की मां
चंदौली जिले के एसपी आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पुलिस लाइन में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने भूमि विवाद को हत्या की वजह बताते हुए तीन आरोपियों ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल और भानू जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 18 नवंबर को हुई हत्या में इन तीनों ने साजिश की थी। वहीं, आरोपियों के परिजन मीडिया के सामने आए और पुलिस पर गलत खुलासा करने का आरोप लगाया। मनोज जायसवाल की पुत्री निधि जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने दबाव में आकर गलत तरीके से उनके पिता को आरोपी बना दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता हार्ट के मरीज हैं और थाने में सहयोग करने के बावजूद उन्हें फंसाया गया है। कहा कि शूटर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है तो गलत खुलासा करके हमारे पिता को फंसाया गया है। छह दिन पहले उनको कॉल करने बुलाया गया वे थाने जाकर पुलिस के साथ कॉपरेट भी कर रहे थे, लेकिन दबाव की वजह से उनको हत्यारोपी बना दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।