{"_id":"69613087f0db00be59040368","slug":"video-man-posing-as-rbi-agent-defrauded-woman-of-435-lakh-pretext-of-giving-gold-jewelry-2026-01-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरबीआई एजेंट बने आए व्यक्ति ने सोने के जेवरात देने नाम पर की 4.35 लाख की ठगी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई एजेंट बने आए व्यक्ति ने सोने के जेवरात देने नाम पर की 4.35 लाख की ठगी, VIDEO
अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुद वार्ड में आरबीआई का एजेंट बन आये एक व्यक्ति द्वारा दंपति सोने के जेवरात देने के नाम पर 4.35 लाख रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मवई खुर्द के रहने वाले ओमप्रकाश की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी वहां एक दुकान है। उनके यहां एक व्यक्ति अक्सर आता था। इस बीच उससे परिचय हो गया। एक दिन वह दुकान पर बेटी की शादी के आभूषण बनाने की बात अपने पति से कर रही थी। इस दौरान वह व्यक्ति दुकान पर खड़ा था। बताया कि उस व्यक्ति ने उनकी बात सुनकर खुद को आरबीआई का एजेंट बताते हुए कहा कि वह उन्हें सस्ते में अच्छा सोना दिला सकता है। उसने दंपति को झांसा देते हुए बताया कि आरबीआई के पास जो सोना गिरवी रखा हुआ है वह डूब जाता है। ऐसे में आरबीआई उन्हें सस्ते में बेचने के लिए देता है। जिसे मै सस्ते दामों पर बेच देता है। इसके बाद उस व्यक्ति ने दंपति को सोनू के आभूषण के नमूने भी दिखाए जो उन्हें पसंद आ गया। लक्ष्मीना देवी ने बताया कि 07 जनवरी को सुबह लगभग आठ बजे वह व्यक्ति आभूषण लेकर घर आया। इसके बाद दंपति ने उसे 04 लाख 35 हजार रुपये दे दिये। इस बीच लक्ष्मीना देवी चाय बनाने के लिए चली गई और उनके पति कुछ काम से घर में चले गये। इतने ठग रुपये लेकर वहां से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का कहीं भी पता नहीं चला। बाद में पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।