{"_id":"6ab03e287312e9d55206a89f","slug":"wrestlers-displayed-their-moves-and-techniques-at-the-sikanderpur-wrestling-match-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154899-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिकंदरपुर के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिकंदरपुर के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
विज्ञापन
चकिया के सिकंदरपुर में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता शुभारंभ कराते राबर्ट्सगंज के
चकिया। विकासखंड के सिकंदरपुर गांव स्थित भगवान शंकरजी मंदिर के अखाड़े में रविवार को विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जिलों और राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए शानदार दाव-पेंच लगाए। देर शाम तक चले मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती नैपुरा के लालजी पहलवान और रुड़की के सावेद पहलवान के बीच हुई। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आयोजक मंडल की ओर से दोनों पहलवानों को दो चरणों में 20-20 मिनट का समय दिया गया, लेकिन कोई भी दूसरे को चित नहीं कर सका। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा।
75 हजार रुपये की कुश्ती में वाराणसी के जसवंत गिरी और जौनपुर के निगम पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 51 हजार रुपये की कुश्ती में उत्तराखंड के नरेश पहलवान और जौनपुर के सुमीत पहलवान तथा 25 हजार रुपये की कुश्ती में सुनील पहलवान और अवध पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों मुकाबले भी बराबरी पर समाप्त हुए। 21 हजार रुपये की कुश्ती अंकित ढाड़ी और नैपुरा के शंकर पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर रही।
विज्ञापन
सिकंदरपुर के उदय पहलवान ने वाराणसी के सुमीत पहलवान को पटकनी देकर 10 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। वहीं सिकंदरपुर के गोलू पहलवान ने सतेशगढ़ के अवधेश पहलवान को हराकर पांच हजार रुपये की कुश्ती जीती। अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने हुनर और दमखम का प्रदर्शन किया।
दंगल में पहुंचे रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. प्रदीप मौर्या, पूर्व प्रधान हीरा यादव, सुनील यादव, अश्वनी सोनकर, रोहित सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन और निर्णायक की भूमिका रेफरी समीम खान और पन्ना यादव ने निभाई।