फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wushu Under-17 and Under-19 competition to be held from September 23 to 26.

Chandauli News: 23 से 26 सितंबर के बीच होगी वुशू अंडर 17-19 प्रतियोगिता

Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wushu Under-17 and Under-19 competition to be held from September 23 to 26.
पीडीडीयू नगर/सैयदराजा। प्रदेशीय खेलों की मेजबानी इस बार चंदौली को मिली है। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय वुशू अंडर-17 व अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में होगी।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के सैकड़ों खिलाड़ी दांव-पेंच दिखाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए 13 समितियों का गठन किया गया है। मुख्य आयोजन समिति के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह होंगे, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक सहसंयोजक की भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा तकनीकी, भोजन-जलपान, आवास, चिकित्सा, अनुशासन, साफ-सफाई, पात्रता प्रमाण-पत्र जांच, वित्त, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

21 सितंबर को तैयारी बैठक: डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रधानाचार्य और शिक्षक 23 से 26 सितंबर तक ड्यूटी पर रहेंगे। इससे पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 21 सितंबर को दोपहर एक बजे नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में बैठक बुलाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed