Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stalls set up in schools on Children's Day; children showcase their talent

Chandauli News: बाल दिवस पर स्कूलों में सजे स्टॉल, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Nov 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Stalls set up in schools on Children's Day; children showcase their talent
आवास विकास कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूलों में आकर्षक स्टॉल और दुकानें लगाकर बाल दिवस की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

एएसजे इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस समारोह आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल और दुकानें लगाईं। बच्चों ने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। इस दौरान राधाकांत त्रिपाठी, बेबी दुबे, श्रीश श्रीवास्तव, राकेश यादव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, पूनम उपाध्याय, रूपा द्विवेदी और सोनी प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनसेट-

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
मिर्जापुर। बाल दिवस पर शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, गणेश दत्त पांडेय, शशि भूषण दुबे, राजधर दुबे, राकेश दत्त त्रिपाठी, सुधाकर और स्वरूप चंद्र कसेरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी नेहरू को याद कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मिन्हाज अहमद छोटे खान, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी और राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

आवास विकास कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया

आवास विकास कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed