Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entry of heavy vehicles on roads leading to the ghats is banned for two days

Chandauli News: घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sun, 15 Nov 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles on roads leading to the ghats is banned for two days
छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने पीडीडीयू नगर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर को दोपहर 12 से रात नौ बजे तक और 16 नवंबर को रात दो से सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। वहीं, चंदौली में कमलापति अंडरपास से मझवार कट सहित कुछ अन्य मार्गों पर 16 नवंबर को सुबह तीन से नौ बजे तक नो एंट्री रहेगी। इस दौरान भारी और मालवाहक वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीडीडीयू नगर में विक्रम सिंह महाविद्यालय (हरिशंकरपुर मोड़) से भारी वाहन मुगलसराय कस्बे की ओर नहीं जाएंगे। सपा कार्यालय तिराहे से चकिया तिराहे की ओर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चंदौली जाने वाले वाहन भपौली मार्ग से जाएंगे। चकिया तिराहे से मुगलसराय की ओर भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाराणसी जाने वाले वाहन गोधना मोड़ से रामनगर और रिंग रोड होकर जाएंगे।
विज्ञापन

कोयला मंडी से दिन में नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। यहां से पड़ाव की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। पड़ाव चौराहे और आलमपुर से भी भारी वाहनों को मुगलसराय कस्बे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। पड़ाव से चंदौली जाने वाले वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 से जाएंगे। आलमपुर और गोधना से वाराणसी जाने वाले वाहन एनएच-19, पचफेड़वा रिंग रोड और रामनगर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। मझवार रेलवे स्टेशन कट से कमलापति अंडरपास की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। सैयदराजा और बिहार जाने वाले वाहन एनएच-19 से गुजरेंगे। कमलापति अंडरपास से सकलडीहा, वाराणसी और गाजीपुर की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन स्थानों पर जाने वाले वाहन एनएच-19 से होकर जाएंगे। नवहीं की ओर से चंदौली कस्बे में आने वाले वाहन कमलापति त्रिपाठी अंडरपास की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें पश्चिम दिशा में मुड़कर हाईवे और सर्विस लेन पर वाहन खड़ा करना होगा। इसके बाद श्रद्धालु वहां से पैदल पोखरे तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed