{"_id":"69e2430dc2c8b565af0d6544","slug":"video-four-bighas-of-wheat-crop-reduced-to-ashes-sparks-from-short-circuit-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल राख, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल राख, VIDEO
नौगढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की दोपहर में खेतों से उपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा खेत के गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई। इससे आस पास के अन्य खेतों तक आग नहीं पहुंची।
खेतों में गेहूं की फसल की कटाई तेजी से चल रही है। इसी क्रम में सेमरा गांव में किसानों ने गेहूं की कटाई कर एक जगह रख दिया था। वे फसल को घर ले जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर में खेत से उपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए और शार्ट सर्टिक से निकली चिंगारी गेहूं पर गिरी ओर आग लग गई। आग की उठती लपटे देख कर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और लाठी डंडे से पीट कर व पानी फेंककर आग बुझाना शुरू किया। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। इस दौरान आग से मेघ नारायण चौरसिया, राम चंद्र चौरसिया, अशोक चौरसिया और अनिल चौरसिया की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सभी किसानों की खेती अशोक चौरसिया की ओर से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी गई थी और शुक्रवार की शाम उसे घर ले जाने की तैयारी थी। बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक संजय पासवान ने मौका मुआयना किया। कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और इसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।