{"_id":"698a0d12b5a641e66300a4bc","slug":"video-farmers-protest-after-paddy-procurement-stops-government-procurement-resumes-memorandum-submitted-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीद बंद होने पर किसानों का हल्लाबोल, ज्ञापन के बाद फिर शुरू हुई सरकारी खरीद, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद बंद होने पर किसानों का हल्लाबोल, ज्ञापन के बाद फिर शुरू हुई सरकारी खरीद, VIDEO
संयुक्त किसान मोर्चा चंदौली के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने धान की सरकारी खरीद बंद किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इसे किसान विरोधी कदम बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन किसानों का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है, उनकी तत्काल तौल कराई जाए और 28 फरवरी तक सभी क्रय केंद्रों को चालू रखा जाए। इसके साथ ही जिन किसानों का धान तौला जा चुका है, उसकी पोर्टल पर शीघ्र फीडिंग कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में धान खरीद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने और किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपने की भी मांग की। वहीं, पीक सीजन में जिला विपणन अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ को विभागेतर कार्यों में न लगाए जाने की मांग भी प्रमुख रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।