{"_id":"6aeb985d33c247aa5c0845ce","slug":"there-has-never-been-nor-will-there-ever-be-a-brother-like-bharat-mukesh-anand-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157235-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत जैसा भाई न हुआ है, न होगा : मुकेश आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत जैसा भाई न हुआ है, न होगा : मुकेश आनंद
विज्ञापन
चकिया के मां काली जी के पोखरे पर श्रीराम कथा श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
चकिया। भरत का भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम और त्याग भाईचारे की अनूठी मिसाल है। उन्होंने 14 वर्षों तक श्रीराम की चरण पादुका सिंहासन पर रखकर राजकाज चलाया। भरत जैसा भाई न पहले हुआ है और न होगा। ये बातें मां काली जी के पोखरे पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में वृंदावन से आए कथावाचक पंडित मुकेश आनंद जी महाराज ने कहीं।
उन्होंने कहा कि माता कैकेयी ने अपने पुत्र भरत के राजतिलक के लिए भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास दिलाया। इसकी जानकारी होने पर भरत ने माता के निर्णय का विरोध किया और राजगद्दी स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने श्रीराम की चरण पादुका सिंहासन पर स्थापित कर उनके प्रतिनिधि के रूप में 14 वर्षों तक राज्य का संचालन किया।
कथावाचक ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को श्रीराम और भरत के प्रेम से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भरत ने राजसुख और सत्ता का मोह त्यागकर भातृ प्रेम की मिसाल पेश की। रामायण लोभ और लालच से दूर रहकर प्रेम, त्याग और मर्यादा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
उन्होंने भरत के समर्पण से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कथा का शुभारंभ किया।
इस मौके पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, डॉ. गीता शुक्ला, सभासद ज्योति आदि थीं। संवाद