{"_id":"6b034d059721d118650d3ce9","slug":"nagar-panchayat-junior-engineer-arrested-while-accepting-a-bribe-of-50000-chandauli-news-c-189-1-svns1010-158105-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 50 हजार रिश्वत लेते नगर पंचायत का जेई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 50 हजार रिश्वत लेते नगर पंचायत का जेई गिरफ्तार
विज्ञापन
निगरानी टीम ने कार्यालय में बिछाया जाल, आठ साल पहले भी रिश्वत लेते पकड़ा गया था नगर पंचायत का एक कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनिया। निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को नगर पंचायत के जूनियर इंजीनियर (जेई) राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जूनियर इंजीनियर मोहनिया के अकोढ़ी गांव के रहने वाले हैं। टीम जेई को पटना ले गई। इस करीब आठ साल पहले 18 मई 2018 को निगरानी टीम ने नगर पंचायत के तत्कालीन लिपिक ईशा अली को 12,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में निर्माण कार्यों के बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया था।
क्षेत्र के ब्रम्हौर खास निवासी संजय कुमार की मां नगर पंचायत में ठेकेदार हैं। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में 18 लाख रुपये के टेंडर पर विकास और सड़क निर्माण का कार्य कराया था। इनमें से लगभग 11 लाख रुपये का काम पूरा हो चुका था। लंबित कार्यों की मापी पुस्तिका तैयार करने और बिलों का भुगतान पास करने के बदले जेई राजेश प्रजापति लगातार 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
संजय ने 12 नवंबर को पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। विजिलेंस टीम ने जांच कर रिश्वत मांगे जाने के आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद शनिवार की दोपहर 3:30 बजे विजिलेंस इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ के नेतृत्व में पटना से आई 12 सदस्यीय टीम ने मोहनिया नगर पंचायत कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही जेई ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने गिरफ्तार कर लिया।