{"_id":"699f2d8ac668e1508c0675c2","slug":"video-chandauli-police-gave-message-of-road-safety-by-making-people-wear-helmets-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनाकर चंदौली पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनाकर चंदौली पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, VIDEO
बुधवार को यातायात पुलिस टीम ने बिना हेलमेट चलने वालों को रोककर सुरक्षा का महत्व समझाया। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा और इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने टीम के साथ सड़क पर उतरकर 18 दोपहिया चालकों को अपने हाथों से हेलमेट पहनाया। पुलिस ने इन सभी का नाम दर्ज किया है। हेलमेट उन्हें जिम्मेदारी स्वरूप दिया गया है और चालक इसे वापस करेंगे। अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे चालकों पर चालान करने के बजाय उन्हें जागरूक करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट पहनना न तो औपचारिकता है और न ही सिर्फ जुर्माने से बचने का तरीका, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। टीम ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और शहर में निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील भी की। चंदौली यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य चालान काटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक सुरक्षित घर पहुँचे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।