फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गणपति बप्पा मोरया': महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का आगाज, पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें

Mon, 14 Sep 2026 11:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Sep 2026 11:12 AM IST
सार

महाराष्ट्र में बुधवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया है। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। सुबह से ही चारों ओर 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। 

विज्ञापन
'Ganpati Bappa Morya' Resonates in Maharashtra, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photo
गणेशोत्सव 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics

महाराष्ट्र में सोमवार से 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। शहर की गलियों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। अलग-अलग आकार की गणेश प्रतिमाएं घरों और सार्वजनिक पंडालों में पहुंचने के साथ ही मायानगरी भक्ति के रंग में रंग गई है।

मुंबई का यह वार्षिक उत्सव आस्था के साथ-साथ सामुदायिक उत्साह का भी बड़ा पर्व है। लालबाग की संकरी गलियों से लेकर अलग-अलग इलाकों में सजे आकर्षक पंडालों तक उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भव्य जुलूस के साथ गणपति प्रतिमाओं को समुद्र तटों तक ले जाएंगे और विधि-विधान से विसर्जन करेंगे।

'Ganpati Bappa Morya' Resonates in Maharashtra, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photo
गणेशोत्सव 2026 - फोटो : PTI
प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुरू हुईं पूजा-अर्चनाएं
बड़े गणेश मंडलों ने अपनी विशाल प्रतिमाएं पहले ही स्थापित कर दी थीं। वहीं, रविवार रात कई छोटे मंडलों और परिवारों ने भी गणपति की प्रतिमाओं को घर और पंडाल तक पहुंचाया। इस दौरान सड़कों पर भक्ति गीत, ढोल-ताशे, जयकारे और गुलाल का रंग देखने को मिला।

उत्सव की शुरुआत प्राण प्रतिष्ठा की रस्मों के साथ हुई। घरों और सार्वजनिक मंडलों में विशेष पूजा, आरती और मंत्रोच्चार किए गए। मुंबई के लालबाग, परेल, गिरगांव, अंधेरी, चेंबूर और फोर्ट जैसे प्रमुख इलाकों में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है।
'Ganpati Bappa Morya' Resonates in Maharashtra, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photo
गणेशोत्सव 2026 - फोटो : PTI
लालबाग बना गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र
गणेश उत्सव को लेकर मुंबई के प्रमुख बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में श्रद्धालु पूजा और सजावट का सामान खरीदते नजर आए। लोग आखिरी समय में पारंपरिक ‘मखर’ सजावट, फूलों की मालाएं, मिठाइयां और पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे।

गणेश उत्सव के दौरान लालबाग हमेशा की तरह आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां लालबागचा राजा, चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकाया जैसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। माटुंगा स्थित GSB सेवा मंडल ने भी इस बार गणपति की प्रतिमा को सोने के आभूषणों से सजाया है। इन कीमती आभूषणों और चढ़ावे की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये की बीमा पॉलिसी भी ली गई है। यहां प्रतिदिन होने वाली पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मुंबई के अन्य प्रमुख गणपति मंडलों में तिलक नगर का सह्याद्री मंडल, दक्षिण मुंबई का फोर्ट विभाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, अंधेरी का आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति और गिरगांव के खेतवाड़ी गणपति मंडल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Ganpati Bappa Morya' Resonates in Maharashtra, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photo
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
सुरक्षा के लिए 16,800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मुंबई में 16,800 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिकारी और क्विक रिस्पॉन्स यूनिट के जवान भी शामिल हैं। गणपति विसर्जन के दिनों में भीड़ और यातायात को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बरतने और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
'Ganpati Bappa Morya' Resonates in Maharashtra, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photo
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सुभाषित साझा करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई हैं।  पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!" प्रधानमंत्री की ओर से आदि शंकराचार्य द्वारा रचित 'गणेश पञ्चरत्नम्' स्तोत्र का पहला श्लोक, "मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं, कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्। अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं, नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥" साझा किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed