फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The women enthralled the audience with their captivating song and dance performances.

Chandauli News: महिलाओं ने गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Mon, 14 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The women enthralled the audience with their captivating song and dance performances.
चकिया। नगर में तीज पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को विभूति नगर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसका नेतृत्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, सभासद ज्योति गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बदलते समय में तीज जैसे त्योहारों की उपयोगिता पर चर्चा की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति और महिलाओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

सभासद ज्योति गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं से भारतीय परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर वंदना, संजू, अनीता, दूजा, प्रतिमा, अंजलि, काजल, संजना, माधवी, रेखा, सीमा, गीता, प्रीति और पूनम आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed