{"_id":"6af5c1d7bbf9987844005f20","slug":"video-chandauli-police-distribute-free-helmets-to-motorists-caught-riding-without-one-video-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली: बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को पुलिस ने बांटे मुफ्त हेलमेट; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को पुलिस ने बांटे मुफ्त हेलमेट; VIDEO
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को अलीनगर और मुगलसराय थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण हेलमेट वितरित किए गए।
हेलमेट पहनने का बताया महत्व
प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रथम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यातायात पुलिस की टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। इसके बाद सुरक्षा के उद्देश्य से उन्हें मुफ्त हेलमेट दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनना जरूरी है। साथ ही उसकी स्ट्रैप भी ठीक से बांधनी चाहिए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में सिर को सुरक्षा मिल सके। चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।