{"_id":"690f236185765e3f950dc17b","slug":"video-sita-swayamvar-staged-with-cultural-program-in-anupshahar-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: अनूपशहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सीता स्वयंवर का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: अनूपशहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सीता स्वयंवर का मंचन
बुलंदशहर जिले में नगर पालिका द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा। सिया के राम नामक इस कार्यक्रम में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। शिव धनुष टूटते ही पूरा कार्यक्रम स्थल बोलो सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद गुदड़ी मेले के तहत यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बबस्टर घाट पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाली टीम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अवध से आई। अवध की इस टीम ने पौराणिक कथाओं पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर तक के दृश्यों को जीवंत किया। शिव धनुष टूटने के बाद शहनाइयां बज उठीं और छोटी काशी के निवासियों का उत्साह चरम सीमा पर पहुंच गया। कार्यक्रम के दौरान, अवध से आई टीम की महिला कलाकारों ने बीच फुलवरिया नजरिया लगी राम से गाने पर सिर पर मटकियों का सेट रखकर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसी कार्यक्रम में गंगा अवतरण नामक एक अन्य प्रस्तुति भी दी गई। जैसे ही मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दृश्य दिखाया गया, दर्शकों ने पतित पावनी मां गंगा मैया की जय के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।