{"_id":"6af0136a64e71d377d07aded","slug":"kunal-drowned-in-ganga-river-while-trying-to-save-his-younger-brother-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पर स्नान के दौरान डूबा युवकः छोटे भाई को बचाने के प्रयास में लहरों में समाया कुणाल, तीन दिन पहले आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पर स्नान के दौरान डूबा युवकः छोटे भाई को बचाने के प्रयास में लहरों में समाया कुणाल, तीन दिन पहले आया था घर
Sun, 08 Nov 2026 11:46 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:46 AM IST
सार
अनूपशहर के मस्तराम घाट पर रविवार को 21 वर्षीय बीटेक छात्र कुणाल अपने छोटे भाई विशाल को बचाते हुए गंगा में डूब गया। प्रशासन उसकी तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे के मस्तराम घाट पर रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया है। मस्तरामघाट पर गंगास्नान के दौरान एक युवक डूब गया है, जिसकी तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डबकौरा निवासी 21 वर्षीय बीटेक छात्र कुणाल ने गंगा की तेज धारा में डूब रहे अपने छोटे भाई विशाल को तो बचा लिया, लेकिन खुद को नहीं संभाल सका और गहरे पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब 6 बजे की है। डबकौरा निवासी योगेश अपने दो भाइयों, बड़े बेटे कुणाल और छोटे बेटे विशाल के साथ कार से मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान कुणाल और विशाल एक साथ नहाने में गंगा की धारा में उतरे। इस दौरान अचानक विशाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। भाई को विशाल को डूबता देख कुणाल ने बिना कोई देरी किए छलांग लगा दी। कुणाल ने अपनी पूरी ताकत लगाकर विशाल को तो खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस कोशिश में वह खुद संतुलन खो बैठा और गंगा का तेज बहाव एवं गहरे गड्ढे की चपेट में वह आ गया।
विज्ञापन
विशाल ने किनारे पहुंचते ही बदहवास हालत में शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर पिता योगेश और ताऊ घाट पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। अपनों की आंखों के सामने से कुणाल का यूं गायब हो जाना परिजनों के लिए वज्रपात जैसा था, घाट पर पिता और ताऊ का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल मेरठ से बीटेक कर रहा था और तीन दिन पहले ही दीपावली का त्योहार मनाने घर आया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम और नायब तहसीलदार मुन्ने खां पुलिस बल के साथ मस्तराम घाट पहुंचे। पीएसी की फ्लड प्लाटून, स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से गंगा में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने बताया कि 21 वर्षीय छात्र के डूबने का मामला संज्ञान में आते ही सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया गया है और राहत कार्य को तेज करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी सुचित कर दिया गया है।
छोटे भाई को डूबने से बचा बड़ा भाई गंगा में समाया
गंगा स्नान के दौरान छोटे भाई विशाल को डूबता देख बड़े भाई कुणाल ने अपनी जिंदगी दांव लगा दी और भाई को तो मौत के मुंह में निकालने में कामयाब हो गया, लेकिन खुद गंगा की धारा में समा गया। बीटेक कर रहे कुणाल के गंगा की धारा में विलीन होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रशासन पीएसी फ्लड प्लाटून व स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र कुणाल की तलाश में जुटा हुआ है। रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।