{"_id":"68c035d0893096189a01bb8a","slug":"video-long-queues-seen-at-the-district-hospital-in-badaun-for-blood-tests-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में मलेरिया और बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल में खून की जांच के लिए लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में मलेरिया और बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल में खून की जांच के लिए लग रही लंबी लाइन
बदायूं जिले में मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को खून की जांच कराने के लिए सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। हालत यह रही कि लाइन अस्पताल परिसर से काफी लंबी लग गई। कई मरीज थककर जमीन पर बैठ गए, तो कई महिला और बुजुर्ग मरीज परेशान नजर आए।
जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में खून जांच के लिए रोजाना औसतन 170 से 190 मरीज आते हैं। लेकिन बीते एक सप्ताह से यह संख्या लगातार बढ़ते हुए 300 के करीब पहुंच गई है। अचानक बढ़े इस दबाव ने लैब की क्षमता और स्टाफ दोनों पर असर डाला है। मरीजों को समय पर जांच कराने और रिपोर्ट मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगी पड़ौआ निवासी रामबती का कहना है कि बुखार और कमजोरी की हालत में घंटों खड़ा होना बेहद मुश्किल है। आमगांव निवासी मनोहरी देवी ने बताया कि बुखार की वजह से खड़े रहना मुश्किल हो रहा है, लेकिन रिपोर्ट मिलने के बिना इलाज शुरू नहीं हो सकता। कई मरीजों का कहना है कि उन्हें सुबह-सुबह लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन रिपोर्ट मिलने में देर शाम तक इंतजार करना पड़ता है। इससे इलाज में और देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।