फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lalkuan-Sabarmati special train starts operating via Badaun

Budaun News: लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन का संचालन बदायूं से होकर शुरू

Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Sabarmati special train starts operating via Badaun
लालकुआं-साबरमती त्योहार स्पेशल ट्रेन के बदायूं पहुंचने पर अपने गंतव्य पर जाने के लिए ट्रेन में 
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहार का सीजन शुरू होते ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से बदायूं होते हुए शुरू कर दिया है। दोपहर में बड़ी संख्या में यात्रियों ने इस ट्रेन का सफर किया। बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। महज पांच मिनट का स्टापेज होने की वजह से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भी समय लगा। यह साप्ताहिक ट्रेन बुधवार से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से करीब चार महीने पहले बंद ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से त्योहारी सीजन के मद्देनजर शुरू कराया गया है। साबरमती स्पेशल ट्रेन संख्या 05344 का संचालन प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से 13:55 बजे चलकर किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन से होते हुए बदायूं पहुंची। स्पेशल ट्रेन शुरु होने के पहले ही दिन बदायूं जंक्शन अपने निर्धारित समय से 26 मिनट लेट पहुंची। ट्रेन का बदायूं पहुंचने का समय 16:00 बजे का था, लेकिन ट्रेन 16:26 बजे बदायूं पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन बदायूं से आगे कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा से दूसरे दिन गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, जवाई बांध, आबू रोड़, पालनपुर महेसाणा में ठहराव के बाद साबरमती रात 11:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में लालकुआं स्पेशल ट्रेन संख्या 05343 तीन सितंबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से 16:00 बजे चलकर पूर्व के स्टेशनों पर होती हुई बदायूं में रात 10:52 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed