फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kapil Faizganj Behta and Sunny were made in-charge of Alapur police station.

Budaun News: कपिल फैजगंज बेहटा और सनी बनाए गए अलापुर थाना प्रभारी

Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kapil Faizganj Behta and Sunny were made in-charge of Alapur police station.
बदायूं। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार देर रात थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में लंबे समय से एक ही थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थाना प्रभारियों व कई अन्य को भी नई तैनाती दी है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश के अनुसार , शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को कोतवाली से पुलिस लाइन, अलापुर से निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट को कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इस्लामनगर की कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सनी चौधरी को अलापुर का थाना प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को दातागंज का प्रभारी, एएचटी थाने से उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को थाना उघैती का प्रभारी, मुजरिया से निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को एएचटी का प्रभारी बनाया गया। वहीं, सिविल लाइंस थाने की चौकी शेखपुर प्रभारी नीरज कुमार को मुजरिया थाने का प्रभार दिया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन से निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक बिसौली, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल कुमार को थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस लाइन से निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को प्रभारी सर्विलांस सेल, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक बाबूराम गौतम को प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार को उझानी से पुलिस लाइन और पुलिस लाइन से निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक उझानी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed