{"_id":"6a01b723ed2b8ec4d303e7f8","slug":"video-bjp-mahila-morcha-staged-a-protest-for-the-second-consecutive-day-in-budaun-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन, सपा को बताया महिला विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन, सपा को बताया महिला विरोधी
Mukesh Kumar
Updated Mon, 11 May 2026 04:31 PM IST
Link Copied
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दूसरे दिन भी सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, जिलाधिकारी चौराहा पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा की महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर महिला अधिकारों के प्रति नकारात्मक मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर करने का आरोप लगाया। ज्ञानवती सागर ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति करता रहा है। यह प्रदर्शन महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित किया गया था। इसमें बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।