Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakoda Mela begins with Jhandi Pujan in budaun

बदायूं: झंडी पूजन के साथ ऐतिहासिक मेला ककोड़ा का शुभारंभ, गंगा तट पर बसा आस्था का नगर

Tue, 17 Nov 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में ऐतिहासिक मेला ककोड़ा मंगलवार से विधिवत शुरू हो गया। जिला पंचायत प्रशासक वर्षा यादव ने ककोड़ देवी मंदिर में हवन-पूजन किया। 

विज्ञापन
Kakoda Mela begins with Jhandi Pujan in budaun
जिला पंचायत प्रशासक ने किया पूजन - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का शुभारंभ मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। ककोड़ देवी मंदिर में हवन-पूजन जिला पंचायत प्रशासक वर्षा यादव ने किया। मां ककोड़ देवी का आशीर्वाद लेने के बाद झंडी और ज्योति को गंगा तट पर ले जाया गया। दोपहर एक बजे गंगा तट पर मेला अधिकारी, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में हवन-पूजन के बाद गंगा में दुग्धधारा अर्पित की गई। इसके साथ ही मेला ककोड़ा का विधिवत शुभारंभ हो गया। 

विज्ञापन


मेला ककोड़ा के शुभारंभ की परंपरा मां ककोड़ देवी के पूजन से जुड़ी है। सोमवार सुबह 10 बजे जिला पंचायत प्रशासक वर्षा यादव ने पूजन किया। परंपरा के अनुसार गंगा पूजन कर मेले के शुभारंभ की घोषणा की गई। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मिनी कुंभ मेले की गतिविधियां विधिवत शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


मेला ककोड़ा में गंगा स्नान और कल्पवास का विशेष धार्मिक महत्व है। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में 24 नवंबर को मुख्य स्नान प्रस्तावित है। कल्पवासी अपने शिविरों में पहुंचने लगे हैं, मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐतिहासिक मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed