{"_id":"6891ccb506b2632fcd0b173d","slug":"video-illegal-encroachments-turn-river-into-drain-floods-old-dhamapur-village-streets-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अवैध कब्जों ने नदी को बना दिया नाला, जलभराव से घिरा पुराना धामपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अवैध कब्जों ने नदी को बना दिया नाला, जलभराव से घिरा पुराना धामपुर गांव
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 PM IST
बिजनौर में गांव पुराना धामपुर में बहने वाली इकड़ा नदी अब अपने प्राकृतिक रूप से भटक चुकी है। अवैध कब्जों और अतिक्रमण की वजह से यह नदी अब नाले के रूप में बह रही है, जिससे गांव में भीषण जलभराव की स्थिति बन गई है।
स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। रिकॉर्ड के अनुसार नदी को कब्जा मुक्त करने की कोशिश की गई, लेकिन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के चलते हर बार कार्रवाई अधूरी रह गई।
अब हालात ये हैं कि नदी का पानी अपने बहाव में नहीं बह पा रहा, और गांव की सड़कों पर कई फीट पानी बह रहा है। कुछ घरों में पानी घुस चुका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी से अवैध कब्जे हटाकर जलनिकासी की व्यवस्था तुरंत की जाए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।