Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navya and Arnav Yadav emerged victorious in the 100-meter race.

Bijnor News: 100 मीटर दौड़ में नव्या और अर्णव यादव ने मारी बाजी

Sun, 15 Nov 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Navya and Arnav Yadav emerged victorious in the 100-meter race.
-पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया वामा खेलोत्सव-2026
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में वामा सारथी खेलोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेलोत्सव में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में नव्या और अर्नव यादव ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
यह आयोजन वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन वामा सारथी की अध्यक्ष भावना पांडेय ने किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित खेलों के विजेताओं को भी पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

-बालिका वर्ग के परिणाम
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिष्टी द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। नींबू-चम्मच दौड़ में पूर्वी ने पहला स्थान जीता। रिद्धि दूसरे और मिष्टी तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में वासु ने पहला, नव्या ने दूसरा और विशिष्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालक वर्ग के परिणाम
बालक वर्ग की 12 से 15 वर्ष आयु श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में अर्नव यादव प्रथम रहे। यश कुमार द्वितीय और प्रत्यक्ष मान तृतीय स्थान पर रहे। 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग में हार्दिक ने पहला, आदित्य ने दूसरा और यश तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में मौ. आहिल और चीकू की जोड़ी ने प्रथम स्थान पाया। प्रत्यक्ष मान और यश कुमार की जोड़ी द्वितीय तथा वैभव नागर और दक्ष की जोड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed